संस्कृति : एक परिचय
जब भी हम किसी देश का इतिहास जानना चाहे तो वहा की संस्कृति इस जानकारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। तो आइए पहले ये जान लेते है की आखिर इस संस्कृति का शाब्दिक अर्थ क्या है? संस्कृति का शाब्दिक अर्थ उत्तम या सुधरी हुई स्थिति से है। संस्कृति समाज और जीवन के विकास के मूल्यों की सम्यक संरचना है। यह समाज में अंतर्निहित गुणों और उच्चतम आदर्शों के समग्र रूप का नाम है, जो उस समाज के सोचने विचारने,कार्य करने,खाने-पीने, बोलने, नृत्य गायन, साहित्य कला वास्तु आदि में परिलक्षित होती है। संस्कृति समाज में पाए जाने वाले उच्चतम मूल्यों और आदर्शों की वह चेतना है जो सामाजिक प्रथाओं, रीति-रिवाजों चित्तवृत्तियो, भावनाओं, मनोवृतियो, रहन-सहन और आचरण के साथ-साथ उनके द्वारा भौतिक पदार्थों को विशिष्ट स्वरूप दिए जाने में अभिव्यक्त होती है। अंग्रेजी में संस्कृति के लिए कल्चर Culture शब्द का प्रयोग होता है जो लैटिन भाषा के कल्ट से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है विकसित करना या परिष्कृत करना। संक्षेप में संस्कृति अपनी बुद्धि के प्रयोग से अपने चारों ओर की प्राकृतिक परिस्थितियों को निरंतर सुधारती और...